PM Kisan Yojana 20 Kist: किसानों के आर्थिक उत्थान के लिए लागू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अब अपने छठे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। पीएम किसान योजना के अंतर्गत देश के सभी योग्य किसानों को सालाना ₹6,000 की वित्तीय सहायता सरकार की ओर से दी जाती है इसके साथ ही यह राशि कुल 3 किस्तों में किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है, अब किसानों को राज्य सरकार की ओर से भी इस योजना की राशि में इफाजा किया जा रहा है।
कुल ₹9,000 सालाना की मदद अब किसानों को
केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली ₹6,000 की सहायता राशि के अतिरिक्त, राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से हर पात्र किसान को सालाना ₹3,000 अतिरिक्त देने की घोषणा की है। पहले यह राशि ₹2,000 थी, लेकिन 2025 के बजट में इसे बढ़ाकर ₹3,000 कर दिया गया है। इस तरह अब किसानों को कुल ₹9,000 प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
Bhagyalakshmi Yojana Online Apply: बेटियों को मिलेगा दो लाख रुपये तक का सीधा लाभ
अब तक कितनी किस्तें जारी हुई हैं?
पीएम किसान योजना के तहत अब तक किसानों के बैंक खाते में 19 किस्तें जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इन किस्तों के माध्यम से देश भर में अब तक लगभग 3.5 करोड रुपए की राशि किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गई है 19वीं किस्त का भुगतान 24 फरवरी 2025 को किया गया था, जिसमें सरकार को कुल 9.8 करोड़ किसानों के बैंक खाते में यह राशि ट्रांसफर की गई थी जिसमें महिला लाभार्थी 2.41 करोड़ महिलाएं शामिल है।
20वीं किस्त कब आएगी? PM Kisan Yojana 20 Kist
अगली यानी 20वीं किस्त की संभावित तिथि जून 2025 मानी जा रही है। हालांकि यह तिथि सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से बाद में घोषित की जाएगी। लेकिन अगर आप यह किस्त समय पर पाना चाहते हैं तो एक जरूरी शर्त पूरी करनी होगी — eKYC।
eKYC क्यों है जरूरी?
कई किसानों को पिछली यानी 19वीं किस्त नहीं मिल पाई थी, जिसका प्रमुख कारण eKYC की अनुपस्थिति रहा। इसलिए सरकार की ओर से यह स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसान को अगली किस्त लेनी है, तो तत्काल eKYC करवाना अनिवार्य है। आप अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र या CSC सेंटर पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई पहल
राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए एक नई दिशा में कदम बढ़ाया है। इस पहल के अंतर्गत अब राज्य के किसानों को केंद्र की ₹6,000 की राशि के अलावा, राज्य स्तर पर ₹3,000 की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। यह राशि भी DBT माध्यम से सीधा खातों में ट्रांसफर की जाती है।
किसानों को क्या करना चाहिए?
- यदि आपने अभी तक PM किसान योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो इसे जल्द कराएं।
- योजना का स्टेटस चेक करने के लिए, या किस्तों से जुड़ी कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए, आप आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- जिन किसानों को 19वीं किस्त नहीं मिली, वे eKYC पूरी कर जल्द ही दोनों किस्तों का लाभ एक साथ पा सकते हैं।
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और मुख्यमंत्री किसान योजना मिलकर किसानों की आय में स्थायी वृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। समय पर रजिस्ट्रेशन और eKYC कराने से आप इन दोनों योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकते हैं।