Sumangala Yojana Online Form: नमस्कार दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता होगा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों द्वारा राज्य की बालिकाओं के लिए अनेक प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है ऐसे में सुमंगला योजना के माध्यम से बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा सुमंगला योजना को शुरू किया गया है, इन योजना के माध्यम से सरकार बालिकाओं को जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक सरकार की ओर से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है आज के इस आर्टिकल में सुमंगला योजना 2025 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करवाने वाले हैं।

योजना का लाभ लेने वाली बालिकाएं सरकार द्वारा जारी किया गया आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकती है। सुमंगला योजना का फॉर्म भरने तथा आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी आज के इस आर्टिकल में उपलब्ध है। इसलिए आर्टिकल को अंत तक पढ़े और योजना के तहत आवेदन फार्म भरे।
कन्या सुमंगला योजना 2025 का उद्देश्य
सरकार द्वारा कन्या सुमंगला योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की उन बालिकाओं को लाभ उपलब्ध करवाना है इसके साथ ही बालिकाओं की होने वाली कन्या भ्रूण हत्या को रोकना बाल विवाह जैसी को प्रथा को कम करना इसके साथ ही महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार दिलाना है ऐसे में सरकार द्वारा समय-समय पर ऐसी योजनाओं का संचालन करती है ताकि समाज में भी बालिकाओं को सकारात्मक दृष्टि से बढ़ावा मिल सके।
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ऑनलाइन फॉर्म 2025: Overview
- योजना का नाम: मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
- संचालित राज्य: उत्तर प्रदेश
- संबंधित विभाग: महिला एवं बाल विकास विभाग
- लाभार्थी: उत्तर प्रदेश में रहने वाली बालिकाएं
- उद्देश्य: बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को प्रोत्साहित करना
- प्रोत्साहन राशि: ₹25000
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- आर्टिकल: Sumangala Yojana Online Form
- आधिकारिक वेबसाइट: mksy.up.gov.in
Sumangala Yojana Online Form के लिए आवश्यक दस्तावेज
सरकार द्वारा शुरू की गई कन्या सुमंगला योजना में यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए, जो निम्नलिखित है।
- बालिका के माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड व पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी व बिजली बिल की रसीद
- आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इमेल आईडी
यदि बालिका के पास ये सभी आवश्यक दस्तावेज है तो वह इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म भर सकती है।
Sumangala Yojana 2025 प्रोत्साहन राशि विवरण
श्रेणी | प्रोत्साहन प्राप्त करने की स्थिति | प्रोत्साहन राशि (₹) |
---|---|---|
प्रथम श्रेणी | बालिका के जन्म पर (1 अप्रैल 2024 या उसके बाद) | ₹5000 |
दूसरी श्रेणी | बालिका के 1 वर्ष का टीकाकरण पूर्ण होने पर | ₹2000 |
तीसरी श्रेणी | कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर | ₹3000 |
चौथी श्रेणी | कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर | ₹3000 |
पांचवी श्रेणी | कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर | ₹4000 |
छठी श्रेणी | कक्षा 10/12 उत्तीर्ण कर स्नातक या डिप्लोमा (कम से कम 2 वर्ष) में प्रवेश लेने पर | ₹8000 |
सुमंगला योजना 2025 ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया?
कन्या सुमंगला योजना 2025 का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
- सर्वप्रथम बालिका को फॉर्म भरने के लिए विभाग यानी महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अधिकारी वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का मुख्य पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको नागरिक सेवा पोर्टल को ओपन कर लेना है।
- नागरिक सेवा पोर्टल को ओपन करने के बाद आपको राइट टिक मार्क करके आवेदन फॉर्म (Sumangala Yojana Online Form) ओपन कर लेना है।
- उसके बाद आपको आवेदन फार्म में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मांगी जाएगी जैसे आपका नाम आधार नंबर मोबाइल नंबर तथा आपका स्थाई पता आदि को दर्ज कर देना है।
- उसके बाद आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है और सफल पंजीकरण के बाद आपके मोबाइल नंबर पर आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाएगा।
- अब इस यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से आप पोर्टल पर लॉगिन करके अपना आवेदन फार्म का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
यहां पर उपलब्ध करवाई गई जानकारी की सहायता से आप अपना ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं इसके साथ ही योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
कन्या सुमंगला योजना में कितने रुपए मिलते हैं?
कन्या सुमंगला योजना में आवेदन करने वाली कन्या के जन्म से लेकर विवाह यानी 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक अलग-अलग किस्तों में राशि वितरित की जाती है।
कन्या सुमंगला योजना का लाभ कौन ले सकता है?
कन्या सुमंगला योजना का लाभ केवल राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाएं ले सकती है।
1 thought on “Sumangala Yojana Online Form: सुमंगला योजना का फॉर्म यहां से भरे, देखें पूरी प्रक्रिया क्या है?”